अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले राम मंदिर पहुंचे यूपी के सीएम योगी
22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या में राम मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने 'X' पर लिखा, "जय जय श्री राम!" गौरतलब है, 22 जनवरी को राम मंदिर में दोपहर 12:20 बजे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।
read more at X (formerly twitter)


