अयोध्या में लगाया गया पीएम मोदी का कटआउट ले जाते दिखे साधु, कहा- आश्रम में पूजा करेंगे
अयोध्या में राम मंदिर समारोह को लेकर लगाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कटआउट उठाकर ले जा रहे साधुओं का वीडियो वायरल हो गया है। एक साधु ने 'इसका क्या करेंगे' पूछे जाने पर कहा, "आश्रम में पूजा करेंगे।" यूपी के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने 'X' पर वीडियो शेयर कर लिखा, "मोदी जी के प्रति यह स्नेह अद्भुत है।"
read more at X (formerly Twitter)


