अरविंद केजरीवाल ने बताया- दिल्ली विधानसभा चुनाव में वह कौनसी सीट से लड़ेंगे चुनाव
'आप' संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 'आजतक' से बातचीत में बताया है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में वह और मुख्यमंत्री आतिशी अपनी मौजूदा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे जहां से दोनों विधायक हैं। उन्होंने कहा कि हम अपनी सीट नहीं बदल रहे हैं। गौरतलब है, केजरीवाल नई दिल्ली से जबकि आतिशी कालकाजी सीट से विधायक हैं।
read more at ABP न्यूज़


