अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सेवा बिल के खिलाफ मतदान करने पर कांग्रेस का जताया आभार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संसद में राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र शासन (संशोधन) विधेयक, 2023 के खिलाफ मतदान करने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर कांग्रेस का आभार जताया है। उन्होंने लिखा, "मैं संसद के अंदर और बाहर दिल्ली के लोगों के अधिकारों का समर्थन करने के लिए कांग्रेस की सराहना करता हूं।"
read more at हिन्दुस्तान


