अरुणाचल प्रदेश के सीएम ने शेयर की लोहित नदी की तस्वीर, लिखा- अविश्वसनीय दृश्य
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने रविवार को ट्विटर पर लोहित नदी की तस्वीर शेयर की और लिखा, "नदी का अविश्वसनीय दृश्य।" तस्वीर में नदी लिपटे सांप के आकार में दिख रही है और नदी के आसपास काफी पेड़ दिख रहे हैं। गौरतलब है, चीन से आने वाली यह नदी असम में ब्रह्मपुत्र नदी में आकर मिल जाती है।
read more at Twitter


