अरुणाचल प्रदेश में संदिग्ध उग्रवादी ने पूर्व विधायक की गोली मारकर की हत्या
अरुणाचल प्रदेश के तिरप ज़िले में शनिवार को एक संदिग्ध उग्रवादी ने पूर्व विधायक यमसेन माटे की गोली मारकर हत्या कर दी। एसपी राहुल गुप्ता ने बताया कि पूर्व विधायक यमसेन माटे अपने 3 समर्थकों के साथ किसी निजी काम से राहो गांव गए थे और तभी किसी बहाने से जंगल की ओर ले जाकर उन्हें गोली मार दी गई।
read more at भाषा


