Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अली अब्बास पर FIR दर्ज, वाशु भगनानी ने लगाया धोखाधड़ी व वित्तीय हेराफेरी का आरोप

short by श्वेता भारती / on Tuesday, 10 December, 2024
फिल्ममेकर वाशु भगनानी ने निर्देशक अली अब्बास ज़फर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। वाशु ने अब्बास व 2 अन्य लोगों पर फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की मेकिंग के दौरान धोखाधड़ी, वित्तीय हेरफेर व दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, फिल्म का बजट पहले ₹125 करोड़ था जिसे बाद में बढ़ाकर ₹154 करोड़ कर दिया गया।