अल्ट्राटेक ₹3,954 करोड़ में इंडिया सीमेंट में 32.72% अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदेगी
आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट ₹3,954 करोड़ में इंडिया सीमेंट लिमिटेड में 32.72% अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदेगी। अल्ट्राटेक के निदेशक मंडल ने रविवार को इंडिया सीमेंट के प्रमोटर्स की 32.72% हिस्सेदारी ₹390/शेयर के भाव पर खरीदने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी। यह डील होने के बाद इंडिया सीमेंट्स में अल्ट्राटेक की हिस्सेदारी 55% से अधिक हो जाएगी।
read more at भाषा


