अल्ट्राटेक ₹851 करोड़ में स्टार सीमेंट में खरीदेगी 8.69% हिस्सेदारी
आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट ने स्टार सीमेंट में ₹851 करोड़ में 8.69% हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की है। इसके बाद स्टार सीमेंट के शेयरों में शुक्रवार के सत्र में 8% का उछाल आया और इसका मूल्य ₹247.75 तक पहुंच गया। इस अधिग्रहण में ₹235/शेयर के हिसाब से 3.70 करोड़ इक्विटी शेयर खरीदना शामिल है।
read more at Times Now नवभारत


