अल-कायदा से जुड़े जेहादी समूह से संबंध रखने के आरोप में असम में 5 गिरफ्तार
अल-कायदा से जुड़े आतंकी समूह के साथ संबंधों के आरोप में बारपेटा (असम) से 1 बांग्लादेशी समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद सुमान ने बारपेटा को जेहादी गतिविधियों का केंद्र बनाने के लिए 4 अन्य लोगों को प्रेरित किया था। वहीं, पुलिस ने दस्तावेज़ और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए हैं।
read more at भाषा


