अलग होने की अटकलों के बीच दलजीत कौर व उनके पति ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो
टीवी ऐक्ट्रेस दलजीत कौर और उनके पति निखिल पटेल के अलग होने की अटकलों के बीच दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। इसके अलावा निखिल ने अपनी बायो को 'गर्ल-बॉय डैड' से बदलकर 'गर्ल डैड' कर लिया है। गौरतलब है, दलजीत का पिछली शादी से एक बेटा और निखिल की पिछली शादी से 2 बेटियां हैं।
read more at जनसत्ता


