अलास्का में फंसे शख्स के आईफोन ने सैटेलाइट के ज़रिए भेजा एसओएस अलर्ट, सुरक्षित बचाया गया
अलास्का (अमेरिका) में फंसे एक शख्स के आईफोन 14 ने सैटेलाइट के ज़रिए आपातकालीन सेवाओं को एसओएस टेक्स्ट अलर्ट भेजा जिसके बाद उसे सुरक्षित बचा लिया गया। स्नोमोबील से यात्रा कर रहा यह शख्स जीपीएस की मदद से 69° अक्षांश पर मिला। इससे पहले एप्पल ने कहा था कि सैटेलाइट कनेक्शन शायद 62° अक्षांश से ऊपर काम न करे।


