अली संग मेरे रिलेशनशिप का पता चलने पर मां ने कहा था- वह शादीशुदा हैं, उनके 2 बच्चे हैं: ऋचा
अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने बताया है कि उनकी डेटिंग के शुरुआती दिनों में उनकी मां ने अभिनेता अली फज़ल को अली ज़फर समझ लिया था। ऋचा ने कहा, "अली ने एक फिल्म में 'ज़फर' का रोल किया था इसलिए लोग उनके नाम को लेकर कंफ्यूज़ हो जाते हैं...मॉम ने कहा था- 'वह शादीशुदा हैं, उनके दो बच्चे हैं'।"


