अलीपुर अग्निकांड के मृतकों के परिजन को ₹10 लाख मुआवज़ा देगी दिल्ली सरकार: केजरीवाल
अलीपुर (दिल्ली) में पेंट फैक्ट्री में आग लगने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को घटनास्थल का दौरा किया। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार इस अग्निकांड में मारे गए 11 लोगों के परिजन को ₹10 लाख, गंभीर रूप से घायल लोगों को ₹2 लाख और साधारण रूप से घायल लोगों को ₹20,000 मुआवज़ा देगी।
read more at ABP न्यूज़


