अवैध निर्माण को लेकर राजस्थान कांग्रेस महासचिव की क्रिकेट अकैडमी पर चला बुलडोज़र
राजस्थान कांग्रेस महासचिव व राजस्थान क्रिकेट अकैडमी के उपाध्यक्ष रहे अमीन पठान की कोटा स्थित क्रिकेट अकैडमी को शनिवार को ध्वस्त कर दिया गया। यह अकैडमी 24,000 स्क्वेयर फीट में अवैध रूप से सरकारी ज़मीन पर बनी थी। पठान को इस अवैध निर्माण को लेकर दिसंबर में नोटिस दिया गया था लेकिन जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की गई।
read more at हिन्दुस्तान


