Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अविनाश बने ओलंपिक्स में 3,000m स्टीपलचेज़ के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष

short by चंद्रमणि झा / on Monday, 5 August, 2024
धावक अविनाश साबले ओलंपिक्स के इतिहास में 3,000 मीटर स्टीपलचेज़ के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष बन गए हैं। 29 वर्षीय अविनाश साबले ने पेरिस ओलंपिक्स 2024 में पुरुषों की 3,000 मीटर स्टीपलचेज़ स्पर्धा के क्वॉलिफिकेशन राउंड में 8:15.43 मिनट में फिनिशिंग लाइन पार की। इवेंट का फाइनल 8 अगस्त की रात 1:13 बजे (भारतीय समयानुसार) होगा।