अवेयरनेस वाले कॉलर ट्यून को लेकर युवती ने बिग बी से कहा, 'फोन पर बोलना बंद करो'; उन्होंने दिया जवाब
साइबर क्राइम अवेयरनेस वाले सरकारी कॉलर ट्यून को लेकर X पर पल्लवी आनंद नामक युवती ने अभिनेता अमिताभ बच्चन से कहा, "फोन पर बोलना बंद करो भाई।" इस पर अमिताभ ने जवाब देते हुए लिखा, "सरकार को बोलो भई, उन्होंने हमसे कहा सो किया।" गौरतलब है कि इस ट्यून में अमिताभ ने अपनी आवाज़ दी है।
read more at हिन्दुस्तान


