Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अवैध फोन टैपिंग मामले में मुंबई पुलिस ने संजय राउत का बयान किया दर्ज

short by अनिल कुमार / on Saturday, 9 April 2022
कोलाबा (महाराष्ट्र) पुलिस ने अवैध फोन टैपिंग मामले में शनिवार को शिवसेना सांसद संजय राउत का बयान पार्टी के मुखपत्र 'सामना' के कार्यालय में दर्ज किया। इससे पहले पुलिस ने एनसीपी नेता एकनाथ खडसे का बयान दर्ज किया था। गौरतलब है कि इन दोनों नेताओं के फोन कथित तौर पर महाराष्ट्र खुफिया विभाग ने अवैध रूप से टैप किए थे।