Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में नॉर्वे की एक महिला मणिपुर से हुई गिरफ्तार

short by अंकिता ठाकुर / on Thursday, 11 August, 2022
मणिपुर के सीमावर्ती शहर मोरेह में नॉर्वे मूल की 51-वर्षीय माया क्ये मोन नामक महिला को अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। असम राइफल्स ने बताया कि महिला को विदेशियों की जांच चौकी पर रोका गया जब वह इम्फाल के रास्ते कोलकाता जा रही थी। बकौल अधिकारी, महिला 2019 में भारत आई थी।