अवैध रेत खनन केस में पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से ईडी ने की पूछताछ
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अवैध रेत खनन केस में पूछताछ की। दरअसल, इस केस में चरणजीत सिंह चन्नी के रिश्तेदार भूपिंदर सिंह हनी जेल में हैं। गौरतलब है, पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान ईडी ने भूपिंदर सिंह और उसके सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी में ₹10 करोड़ बरामद किए थे।
read more at हिन्दुस्तान


