Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अशनीर और उनकी पत्नी को विदेश जाने की मिली अनुमति, लुकआउट सर्कुलर के खिलाफ की थी अपील

short by ऋषि राज / on Tuesday, 17 September, 2024
दिल्ली हाईकोर्ट ने अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी माधुरी जैन को दोहा (कतर) और यूके जाने की अनुमति दे दी है। भारतपे फंड के दुरुपयोग के आरोपों के चलते उनपर लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था जिसके खिलाफ दंपति ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया था। इससे पहले उन्हें अलग-अलग तारीखों पर अलग-अलग विदेश यात्रा करने की अनुमति मिली थी।
read more at Inshorts