Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अशोक गहलोत के बेटे वैभव ने राजस्थान क्रिकेट असोसिएशन के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

short by शिव / on Monday, 26 February, 2024
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत ने सोमवार को राजस्थान क्रिकेट असोसिएशन (आरसीए) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। वैभव ने 'X' पर लिखा, "मुझे जानकारी मिली है कि मेरे खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश हुआ है।" उन्होंने लिखा, "राजस्थान में सरकार बदलने के बाद से आरसीए के साथ द्वेष भावना से कार्रवाई शुरू की गई।"