Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अश्विन के 500वें से 501वें विकेट के बीच काफी कुछ घटा, जीवन के सबसे लंबे 48 घंटे: पत्नी प्रीति

short by चंद्रमणि झा / on Sunday, 18 February, 2024
भारतीय ऑल-राउंडर रविचंद्रन अश्विन की पत्नी प्रीति अश्विन ने राजकोट टेस्ट मैच के बाद अपने पति के लिए पोस्ट लिखा है। उन्होंने परिवार में मेडिकल इमरजेंसी का ज़िक्र करते हुए लिखा, "उनके 500वें और 501वें विकेट के बीच काफी कुछ घटा, हमारे जीवन के सबसे लंबे 48 घंटे।" प्रीति ने आगे लिखा, "अभूतपूर्व उपलब्धि। मुझे आप पर बेहद गर्व है।"