Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अश्विन ने की भारत में टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक बार 5 विकेट हॉल लेने के रिकॉर्ड की बराबरी

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Saturday, 11 February, 2023
भारतीय ऑल-राउंडर रविचंद्रन अश्विन ने शनिवार को नागपुर टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में अपना 5 विकेट हॉल पूरा किया। यह 36-वर्षीय अश्विन के टेस्ट करियर का 31वां और भारत में 25वां 5 विकेट हॉल है और उन्होंने भारत में सर्वाधिक बार 5 विकेट हॉल लेने के अनिल कुंबले के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
read more at BCCI