अश्विन ने छक्का लगाकर दिल्ली को दिलाई जीत, पिछले 5 मैचों में मुंबई की चौथी हार
दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरी ओवर में रविचंद्रन अश्विन के छक्के की बदौलत मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया। आईपीएल 2021 में दिल्ली की यह नौवीं जीत है जबकि मुंबई की पिछले 5 मैचों में यह चौथी हार है। दिल्ली के पेसर आवेश खान और स्पिनर अक्षर पटेल ने 3-3 विकेट लिए जबकि श्रेयस अय्यर ने 33*(33) रन बनाए।
read more at IPLT20


