अश्विन ने विश्व कप सेमीफाइनल में शमी के 7 विकेट हॉल के बाद ड्रेसिंग रूम में चूमा उनका हाथ
वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में बुधवार को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक 7 विकेट लेने वाले तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी का ड्रेसिंग रूम में हाथ चूमते ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन की तस्वीरें वायरल हो गई हैं। शमी ने इस मैच में 9.5-0-57-7 के गेंदबाज़ी आंकड़े दर्ज किए जो किसी भारतीय द्वारा एक वनडे इंटरनैशनल मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी आंकड़े हैं।
read more at CricTracker


