सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि 'असाधारण परिस्थितियों में पुलिस पैलेट गन का इस्तेमाल करने के लिए अधिकृत है'। कोर्ट ने साथ ही केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि जंतर-मंतर पर तैनात RAF के गोला-बारूद के इस्तेमाल का रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाए। बकौल कोर्ट, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन के इस्तेमाल पर रोक की मांग फिलहाल अस्पष्ट है।