Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अस्पताल की बड़ी लापरवाही, लाशों की कर दी अदला-बदली; अंतिम संस्कार से पहले खुला राज़

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Monday, 12 January 2026
बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर (यूपी) में दो नवजातों के शवों की अदला-बदली होने का मामला सामने आया है। परिजन अंतिम संस्कार से पहले जब नवजात को नहलाने लगे तो पता चला बेटे की जगह किसी बच्ची का शव मिल गया है। दूसरे बच्चे के परिजनों ने शव दफना दिया था और उसे कब्र से बाहर निकालकर मामला शांत किया गया।