असदुद्दीन ओवैसी के समधी ने हैदराबाद में की खुदकुशी, घर पर खुद को मारी गोली
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के समधी व हैदराबाद के ओवैसी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मज़हरुद्दीन अली खान ने सोमवार को अपने आवास पर खुदकुशी कर ली। डीसीपी जोएल डेविस ने बताया, "ऐसा लगता है कि मज़हरुद्दीन ने खुद को गोली मारी...उनका संपत्ति और पारिवारिक विवाद चल रहा था।" मज़हरुद्दीन के बेटे की शादी ओवैसी की बेटी से हुई थी।


