असम के चराईदेव मोईदाम को पेरिस में यूनेस्को से मिला विश्व धरोहर का प्रमाणपत्र
असम के संस्कृति मंत्री बिमल बोरा को पेरिस में यूनेस्को से चराईदेव मोईदाम के लिए विश्व धरोहर अभिलेखन प्रमाणपत्र मिला है। चराईदेव मोईदाम में ताई अहोम राजवंश समुदाय के लोगों को टीले पर दफनाने की परंपरा थी। यूनेस्को के संस्कृति मामलों के सहायक महानिदेशक अर्नेस्टो ओटोने रामिरेज ने फ्रांस में भारतीय राजदूत विशाल बी शर्मा की उपस्थिति में प्रमाणपत्र दिया।
read more at भाषा


