असम के जालुकबारी से हिमंत बिस्वा सरमा शुरुआती रुझानों में आगे
असम विधानसभा चुनाव 2026 में जालुकबारी सीट से शुरुआती रुझानों में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा आगे चल रहे हैं। जालुकबारी सीट असम के मुख्यमंत्री सरमा की पारंपरिक सीट है और वह साल 2001 से लगातार इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। सरमा लगातार 5 बार इस सीट से विधायक चुने जा चुके हैं और यह उनका छठा चुनाव है।
read more at हिन्दुस्तान


