Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
असम के मुख्यमंत्री के काफिले पर हमले की हुई कोशिश, 5 कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार
short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Tuesday, 1 July, 2025
असम के मंत्री पियूष हज़ारिका ने आरोप लगाया है कि सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के काफिले पर बोतलों से हमला किया। उन्होंने कहा, "आज उनके कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पर बोतलों से हमला किया है। कल यही गुंडे ग्रेनेड फेकेंगे। इन्हें बख्शा नहीं जाएगा।" बकौल रिपोर्ट्स, मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।