Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

असम की 82,751 हेक्टेयर ज़मीन पर 4 पड़ोसी राज्यों का कब्ज़ा है: विधानसभा में मंत्री अतुल

short by शिव / on Wednesday, 7 February, 2024
असम के सीमा सुरक्षा मंत्री अतुल बोरा ने बुधवार को राज्य की विधानसभा में बताया कि असम के 17 ज़िलों की 82,751.86 हेक्टेयर ज़मीन पर 4 पड़ोसी राज्यों का कब्ज़ा है। बकौल बोरा, असम की 59,490.21 हेक्टेयर ज़मीन नागालैंड, 16,144.01 हेक्टेयर ज़मीन अरुणाचल प्रदेश, 3,675.78 हेक्टेयर ज़मीन मिज़ोरम और 3,441.86 हेक्टेयर ज़मीन मेघालय के नियंत्रण में है।