असम की अदालत ने खारिज की जिग्नेश की ज़मानत याचिका, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
असम में कोकराझार की एक अदालत ने गुरुवार को गुजरात के वडगाम से विधायक जिग्नेश मेवाणी की ज़मानत याचिका खारिज कर दी और उन्हें 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। गौरतलब है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक ट्वीट करने को लेकर मेवाणी को असम पुलिस ने बुधवार को गुजरात से गिरफ्तार किया था।
read more at हिन्दुस्तान


