असम के उग्रवादी संगठन उल्फा के एक गुट और केंद्र सरकार के बीच हुआ शांति समझौता
केंद्र सरकार ने शुक्रवार को असम के उग्रवादी संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) के अरबिंद राजखोवा गुट के साथ शांति समझौता किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उल्फा प्रतिनिधिमंडल की मौजूदगी में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। बकौल शाह, यह शांति के एक नए युग की शुरुआत है।
read more at NewsBytes हिन्दी


