असम के प्रतिभागी के इंट्रो को लेकर जुयाल पर नस्लवादी होने का आरोप, जारी किया स्पष्टीकरण
असम की प्रतिभागी गुंजन सिन्हा के इंट्रो के लिए 'मोमो' और 'चाउमीन' जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए 'डांस दीवाने 3' के होस्ट राघव जुयाल का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसके बाद उन पर नस्लवादी होने का आरोप लगा है। जुयाल ने वीडियो में स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा, "लोगों को मेरी बातचीत के संदर्भ का पता नहीं है।"


