असम में 4 महिलाओं समेत 5 बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने पकड़ा, भेजा वापस
त्रिपुरा से असम के करीमगंज में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे 4 महिलाओं समेत कुल 5 बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने पकड़कर वापस बांग्लादेश भेज दिया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "भारत-बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठ रोकने के लिए असम पुलिस सतर्क है।" बांग्लादेश में हिंसा के बाद से बीएसएफ ने सीमा पर चौकसी बढ़ाई है।
read more at भाषा


