असम में आर्मी कैंप पर ग्रेनेड से हमला, 3 जवान हुए घायल; करीब 1 घंटे तक होती रही गोलीबारी
द हिंदू ने रक्षा प्रवक्ता के हवाले से बताया है कि तिनसुकिया (असम) के काकोपाथर में शुक्रवार तड़के आर्मी कैंप पर ग्रेनेड से हमला हुआ है जिसमें 3 जवान घायल हो गए है। बकौल रिपोर्ट्स, आर्मी कैंप के पास लगभग 1 घंटे तक गोलीबारी होती रही। माना जा रहा है कि हमलावर म्यांमार सीमा से लगे जंगलों में भाग गए।
read more at इंडिया टीवी


