Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

असम में पेड़ से टकराई यात्रियों से भरी बस, 4 लोगों की मौत व 10 घायल

short by Himanshu / on Saturday, 14 March, 2026
असम के कार्बी आंगलोंग ज़िले में शनिवार को यात्रियों से भरी एक बस पेड़ से टकरा गई जिसमें कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, हादसे में एक बच्चे समेत 10 अन्य लोग घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। यह बस असम से नागालैंड जा रही थी।
read more at Hindustan Times