'बांस की साइकल' पर सवार हुए असम CM हिमंत बिस्वा सरमा, BIS कैटेगरी के तहत की जाएगी विकसित
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गांधी जयंती पर गुवाहाटी में बांस के फ्रेम वाली साइकल लॉन्च की जिससे पर्यावरण के अनुकूल प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल को बढ़ावा मिलेगा। 'बैम्बू इंडिया' द्वारा निर्मित यह साइकल ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) कैटेगरी के तहत विकसित की जाएगी। शुरुआती प्रोडक्शन का लक्ष्य 1,000 साइकल/माह है जिसे 5,000 तक बढ़ाने की योजना है।
read more at Timesnowhindi


