असम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 3 संदिग्ध उग्रवादी हुए ढेर, 2 एके-47 बरामद
असम के दीमा हसाओ ज़िले में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 3 संदिग्ध उग्रवादियों को मार गिराया। अधिकारियों ने बताया कि ये उग्रवादी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से कथित तौर पर धन उगाही के लिए नागालैंड से असम आए थे। बकौल अधिकारी, घटनास्थल से 2 एके-47 राइफल, एक पिस्तौल और बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है।
read more at इंडिया टीवी


