असम में ज़मीन के नीचे दबे मिले चीनी हैंड ग्रेनेड व अन्य हथियार
सोनितपुर (असम) के बिलासीगुड़ी-बातासीपुर गांव में गुरुवार को पुलिस ने 5 चीनी हैंड ग्रेनेड, 5 देसी ग्रेनेड, 5 डेटोनेटर, पिस्तौल समेत अन्य हथियार बरामद किए। असम के पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह ने बताया कि ये सभी हथियार ज़मीन के नीचे छिपाए गए थे। बकौल सिंह, हथियार नैशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) के सक्रिय दिनों के दौरान छिपाए गए थे।
read more at लेटेस्टली


