असम में 2022 में एक भी गैंडे का नहीं हुआ शिकार, बीते 45 वर्षों में पहली बार हुआ ऐसा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया है कि 2022 में राज्य के राष्ट्रीय उद्यानों व अभ्यारण्य में एक भी गैंडे का शिकार नहीं हुआ। रिपोर्ट्स के अनुसार, 1977 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है। दरअसल, 2000-2021 के बीच असम में कुल 191 गैंडों का शिकार हुआ जिनमें सर्वाधिक 27-27 गैंडों का शिकार 2013 व 2014 में हुआ।
read more at Hindustan Times


