असम में एआईएसएफ जवान ने अपने सहकर्मी की गोली मारकर की हत्या
तिनसुकिया (असम) में असम औद्योगिक सुरक्षा बल (एआईएसएफ) के एक शिविर में उदेश मांझी नामक जवान ने अपने सहकर्मी बिमल ओरंग की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि दोनों जवानों में किसी बात को लेकर बहस हुई थी जिसके बाद मांझी ने ओरंग पर गोली चला दी। बकौल पुलिस, ओरंग की मौके पर ही मौत हो गई।
read more at हिन्दुस्तान


