असम में एम्स की निर्माणाधीन इमारत की 7वीं मंजिल से गिरने के बाद डॉक्टर की हुई मौत
कामरूप (असम) में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की निर्माणाधीन इमारत की 7वीं मंज़िल से गिरकर एक डॉक्टर की बुधवार को मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, निर्माण कार्य में लगे मज़दूर ज़ोर की आवाज़ सुनकर मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने डॉक्टर को खून से लथपथ पाया। बकौल पुलिस, "जांच के बाद पता चलेगा कि यह दुर्घटना थी या आत्महत्या।"
read more at Times Now नवभारत


