Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

असम में कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के काफिले के वाहनों में हुई टक्कर, 9 कार्यकर्ता हुए घायल

short by खुशी / on Tuesday, 3 October, 2023
कछार (असम) में मंगलवार को कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के काफिले के वाहनों में टक्कर हो गई। पुलिस के अनुसार, हादसे में गोगोई को कोई चोट नहीं आई है जबकि 2 महिलाओं समेत 9 कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। बकौल पुलिस, काफिले में शामिल पुलिस वाहन के चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से कई गाड़ियां आपस में टकरा गई थीं।