Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

असम में तीर्थयात्रियों को ले जा रहे वाहन की ट्रक से टक्कर में 3 लोगों की हुई मौत, 14 घायल

short by अनुज श्रीवास्तव / on Monday, 16 January, 2023
मोरीगांव (असम) में सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर तीर्थयात्रियों को ले जा रहे वाहन के एक ट्रक से टकराने के कारण 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बकौल पुलिस, तीर्थयात्री 'मकर संक्रांति' के अवसर पर लोहित नदी में डुबकी लगाने के बाद गुवाहाटी लौट रहे थे। घायल अस्पताल में भर्ती हैं।