असम में तूफान के कारण गई 14 लोगों की जान, तबाह हुए 12,000 मकान
असम आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, राज्य के कई ज़िलों में तूफान के कारण दो दिनों में 14 लोगों की मौत हो गई और 12,000 मकान तबाह हो गए। डिब्रूगढ़ में 5, बारपेटा में 3, गोलपाड़ा में 1, बक्सा में 2 और तिनसुकिया में 3 लोगों की मौत हुई। तूफान से 12 ज़िलों के 21,000 लोग प्रभावित हुए हैं।
read more at Hindustan Times


