असम में बाल विवाह के मामलों में गिरफ्तार हुए 2,666 लोगों में 78 महिलाएं भी शामिल
असम में बाल विवाह के मामलों के तहत की गई कार्रवाई में गिरफ्तार किए गए लोगों में कम-से-कम 78 महिलाएं भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को बताया कि अब तक कुल 2,666 गिरफ्तारियां हुई हैं। उन्होंने कहा, "सामाजिक बुराई के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। हम असम के लोगों का साथ चाहते हैं।"
read more at ABP न्यूज़


