अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं प्रियंका गांधी: रिपोर्ट
'एएनआई' के अनुसार, अस्पताल में भर्ती कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को डिस्चार्ज कर दिया गया है। बकौल रिपोर्ट, डिहाइड्रेशन और पेट में इंफेक्शन के बाद वह सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुई थीं। इससे पहले प्रियंका ने कहा था कि वह यूपी में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल होना चाहती थीं लेकिन उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।
read more at ABP न्यूज़


